मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना अंतर्गत गोठा गांव में बीते 6 दिसंबर को एक विवाहिता की प्रसव के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई उसका पति मुंबई में रहता है। ऐसे में मृतिका को उसके इंतजार में घर पर रखा गया सोमवार को पति के घर आने के बाद लोग दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे इसी बीच थाना क्षेत्र के रोशनपुर सूरजपुर गांव निवासी मृतिका के भाई ने पुलिस को बहन की हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दिया गोठा गांव में पहुंची पुलिस ने मृतिका को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही जानकारी के मुताबिक दोहरीघाट थाना के रोशनपुर सूरजपुर गांव निवासी निशा 24 की शादी 26 मैं 2021 को थाना क्षेत्र के गोटा गांव निवासी आनंद मौर्य के साथ हुई थी।