मुरली मनोहर पांडेय
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के फेफना थाना अंतर्गत फेफना पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर पर नोटिस चस्पा करते हुए गांव में मुनादी कराई धारा 323 व 504 में संबंधित अभियुक्त पवन राजभर पुत्र स्वर्गीय भोला राजभर हुआ नकुल राजभर पुत्र स्वर्गीय भोला राजभर निवासी बहादुरपुर थाना फेफना जनपद बलिया फरार चल रहा है यदि अभियुक्त न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होगा तो उसकी चल संपत्ति जप्त कर ली जाएगी न्यायालय के आदेश के क्रम में पुलिस ने पवन व नकुल के गांव में मुनादी करा कर उसके घर पर नोटिस चिपका दिया है।