मुरली मनोहर पांडेय
बलिया। उत्तर प्रदेश बलिया जनपद के बेल्थरा रोड में आज उद्योगपतियों के दबाव में सरकार बिजली के निजीकरण करने का फिराक में है उक्त बातें समाजवादी पार्टी के सलेमपुर सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने अपने उभाव मार्ग स्थित अपने केंद्रीय कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा श्री विद्यार्थी ने कहा कि बिजली का निजीकरण सरकार के असफलता का परिणाम है बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार को अपने ही निगमन पर भरोसा नहीं है सरकार भूल गई है प्राइवेट सेक्टर में जनता की खुली लूट होती है बिजली विभाग के कर्मचारियों का भी बहुत अहित होगा जिससे बिजली कर्मचारी भी आंदोलन पर हैं विद्युत कर्मचारियों के आंदोलन को दबाने के लिए सरकार ने आंदोलन पर प्रतिबंध का फरमान जारी कर दिया जनता से जुड़े बिजली विभाग को निजी हाथों में देकर जनता को उद्योगपतियों से सरकार लुटवाना चाहती है विद्युत बल बढ़ने पर भी सरकार का पेट नहीं भर रहा है विद्युत व्यवस्था सुधारने के बजाय सरकार निजीकरण के आतुर है सरकारी नौकरियों की जगह संविदा की नौकरियां करने के बाद भी सरकार अपनी जिम्मेदारी से हटाना चाहती है बिजली व्यवस्था का निजीकरण सरकार को ले डूबेगा समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक निजीकरण का विरोध करेगी।
.jpeg)