मुरली मनोहर पांडेय
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया। गुरुवार शाम अचानक डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत खराब हो गई थी। 92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री को एम्स अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
