जनता ने सड़क जाम कर जताया विरोध
मुरली मनोहर पांडेय
बलिया। रतसर-गडवार मार्ग के टावर के समीप ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस काफी मशक्कत के बाद भी जाम समाप्त नहीं कर पाई। उधर, युवक की मौत से परिजनों का रोते रोते-रोते बुरा हाल रहा।
गड़वार थाना क्षेत्र के बिंद टोली निवासी श्रवण कुमार (35) स्कूल से चतुर्थ श्रेणी का कार्य करके साइकिल से अपने घर जा रहा था। इसी बीच सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से मौके पर उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव उठाने से मना करते हुए चक्का जाम कर दिया। एक घंटे से जाम लगा हुआ है। पुलिस समझाने की कोशिश कर रही है।
