रिपोर्ट-राहुल पाण्डेय
बलिया। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय की संस्तुति पर बलिया के चुनाव अधिकारी महेश चंद्र श्रीवास्त ने निर्वाचित सभी मण्डल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधियों की सूची जारी कर दिया है। बहुत दिनों बाद बलिया नगर मंडल अध्यक्ष पद पर महिला को प्रतिनिधित्व मिला है। यहां सोनी तिवारी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। यह जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी जूगुनू सिंह ने दी है।
