मुरली मनोहर पांडेय
भगवान श्री राम सृष्टि के कण कण में वास करते है और उनकी पावन कथा वर्तमान समय की हर समस्या का समग्र समाधान है। रामायणम के संस्थापक और संरक्षक आचार्य शांतनु जी महाराज का कथन श्री राम कथा से प्रत्यक्ष प्रभु श्रीराम का दर्शन होता है, प्रभु श्री राम की कथा का रसपान कराने के लिए रामायणं परिवार जनपद ईकाई द्वारा दिनांक 14 दिसंबर से 22दिसंबर 2024 तक सायं 4 बजे से 7 बजे तक श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस सन्दर्भ में आयोजन समिति की एक बैठक जनपद के होटल डायमंड में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई,जिसमें कथा से जुड़े समस्त बिंदुओं पर चर्चा हुई और आचार्य शांतनु जी के समर्पित युवा शिष्यों द्वारा भजन कार्यक्रम को बेहतर स्वरूप देने के लिए संकल्पित हुए।
भगवान श्री राम राम संपूर्ण मानव जाति के लिए एक आदर्श है हम सभी को उन गुणों को जीवन में धारण कर सके यही आगामी श्री राम कथा के आयोजन का उद्देश्य है- रामायणम परिवार जनपद ईकाई मऊ, जय सियाराम के उदघोष के साथ बैठक का समापन किया गया।बैठक में मुख्य रूप से शशिभूषण सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा, संदीप शिवा,राहुल तिवारी, प्रशांत राय, निर्भय राय,अखण्ड प्रकाश पाण्डेय,अंकित बरनवाल,निखिल वर्मा, विजय वर्मा,दिलीप कुमार पाण्डेय,समित राय व अन्य बैठक में उपस्थित रहे।
.jpeg)