मुरली मनोहर पाण्डेय
मऊ। जिला कांग्रेस कार्यालय बुनकर कालोनी पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व महान अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहर अध्यक्ष विष्णू प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन जी आर्थिक सुधारों के जनक थे देश उनका सदैव ऋणी रहेगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमाशंकर सिंह जी ने कहा कि डॉ मनमोहन जी विनम्र स्वभाव के धनी थे उनका कार्यकाल देश की आम जनता के लिए खास था उन्होंने आर्थिक सुधारों के बड़े निर्णय लिए गए थे।
शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रमन पांडेय ने कहा की डॉ मनमोहन सिंह जी के नेतृत्व में यूपीए सरकार ने जनता के हाथों को मजबूत किया सूचना के अधिकार या खाद्य सुरक्षा बिल या मनरेगा ने देश की आम जनता को उनका हक अधिकार दिया आज भारत ही नहीं पूरा विश्व डॉ मनमोहन सिंह जी को याद कर रहा है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय यादव ओमप्रकाश ठाकुर,जगन्नाथ सिंह रामचंद्र राय मनोज गिहार अकरम प्रीमियर रामकरण यादव रफी अतहर अंसारी वकील अहमद वीरेंद्र कुशवाहा छोटेलाल जी फरदीन सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।
