परिवार सहित पूरे गांव में हर्ष का माहौल
बलिया। जनपद बलिया के विपुल पांडे निवासी ग्राम सतुहाड़ी, पोस्ट किरिहरापुर, तहसील बेलथरा रोड के चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने से परिवार सहित ग्रामीणों में खुश का माहौल व्याप्त हो गया। बताते चलें कि विपुल के पिता संजय पांडे सीआरपीएफ में एसआई हैं। विपुल ने गुड़गांव से एलकेजी यूकेजी और क्लास फर्स्ट, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल मऊ (उत्तर प्रदेश) से 12वीं वर्ष 2011 मे पास किया, उसके बाद दिल्ली आया दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया। सीए (सनदी लेखाकार) फाइनल का एग्जाम नवंबर 2024 दिल्ली में हुआ, जिसका रिजल्ट 26 दिसंबर 2024 को आया है जिसे पास करके विपुल सीए (सनदी लेखाकार) बना। विपुल ने बताया कि मेरी सफलता के पीछे सिर्फ मेरी मां और मेरे गुरु जनो का हाथ है जिन्होंने मुझे पढाई का महत्व समझाया जिससे मैं सीए बन मेरे बाबा स्वर्गीय रधुवंश पांडे का सपना साकार किया।