रिपोर्ट-मुरली मनोहर पाण्डेय
मऊ। कल देर रात्रि जिलाधिकारी के निर्देश पर समस्त उप जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी तथा समस्त अधिशासी अधिकारियों द्वारा नगरीय क्षेत्र में स्थापित रैन बसेरे एवं अलाव जलाने की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र ने स्वयं कोपागंज स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण करने के साथ ही साथ कोपागंज में चिन्हित स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेन बसेरों में पर्याप्त बेड,लाइट, कंबल एवं अन्य भौतिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पिछले कई दिनों से जनपद में भीषण शीतलहर की दृष्टिगत उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से चिन्हित स्थलों पर अलाव जलाने तथा बाहर सोए पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को निकटतम रैन बसेरे में सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए।उन्होंने समस्त रैन बसेरो में स्वच्छ पेयजल,शौचालय आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा जिससे रैन बसेरे में रहने वालों के लिए किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करने करना पड़े। अपर जिलाधिकारी श्री सत्यप्रिय सिंह ने जनपद मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल एवं रोडवेज बस अड्डे पर स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यालय पर चिन्हित स्थलों पर जलाए जा रहे अलाव की व्यवस्था को भी देखा तथा संबंधित अधिकारियों को ठंड से बचाव हेतु समस्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तहसील मुख्यालयों पर भी समस्त उप जिलाधिकारियो द्वारा नगरीय क्षेत्र में स्थापित रैन बसेरा एवं अलाव जलाने की व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
