रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
रायबरेली। रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में सरकारी इंटरलॉकिंग सड़क को कुछ लोगों ने उखाड़ दिया। विरोध करने पर ग्राम प्रधान के साथ मारपीट की गई।
पुलिस ने सुरेंद्र कुमार शुक्ला, संतोष मिश्रा उर्फ धीरू, निरंजन मिश्रा और चंद्रेश अवस्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन सभी पर ग्राम प्रधान से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप है। रायपुर गांव में सरकारी बजट से ग्रामीणों की आवाजाही के लिए इंटरलॉकिंग सड़क बनाई गई थी। आरोपियों ने अपनी मर्जी से इस सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया।
ग्राम प्रधान के विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत सरेनी थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया।
गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। आरोपियों की तलाश जारी है।
