रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में रसड़ा कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह मय हमराह ने धारा 70(2), 351(3), 352, 3(5) बीएनएस व 5जी/6 पाक्सो एक्ट में वांछित तीन बाल अपचारियों के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता सेखुआपुर मोड के पास मिली। गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप कुमार साहनी व बृजेश कुमार साहनी के साथ ही तीन बाल अपचारी का चालान न्यायालय कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम : प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक दाराशंकर यादव, राहुल राय, हेड कां. प्रकाश सिंह व बृजेश यादव, कां. धीरेन्द्र कुमार, अजीत सिंह, आयुष कुमार मौर्य व त्रिवेन्द्र सिंह शामिल रहे।
