दबंगई का वीडियो हुआ वायरल
रिपोर्ट : बी के सिंह
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत थाना खीरी के ग्राम फत्तेपुर के ग्राम प्रधान चक्रपाल वर्मा और उनके लड़के धीरू वर्मा की दबंगई का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस बेरहमी से ग्राम प्रधान और उनका बेटा और साथी सभी किस तरह मिलकर
एक गरीब व्यक्ति को पीटते हुए आए नजर आ रहे है।वह भी पुलिस के आंखों के सामने एक पुलिस वाला बचाने की कोशिश कर रहा पर लगता है इस दबंग प्रधान को किसी पुलिस वाले का भय नहीं है। इससे यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह इस प्रधान के आगे पुलिस बेबस दिखाई दे रही है ।अब देखना यह है कि सदर कोतवाली पुलिस और सी ओ सिटी रमेश कुमार तिवारी जिन पर लखीमपुर खीरी की जनता अपना विश्वाश बनाए हुए है और वह खुद में लखीमपुर क्षेत्र के लोगो के लिए ईमानदारी की एक मिशाल है। अब देखना यह है कि किस तरह पीड़ित व्यक्ति को न्याय और आरोपी प्रधान व उसके बेटे पर जल्द कार्रवाई कर उन पर सदर कोतवाली पुलिस कार्यवाही करती है या फिर एक बार इस ग्राम प्रधान चक्रपाल वर्मा के आगे सदर कोतवाली अपनी चुप्पी साध लेती है। जिस प्रकार पिछले साल गांव के एक मामले में इसी चक्रपाल वर्मा प्रधान के भतीजे ने युवती से खेत में छेड़छाड़ की थी जिसकी शिकायत युवती की म और परिवार के करने पर दबंग प्रधान चक्रपाल वर्मा ने उस गरीब युवती और परिवार को डराया धमकाया गया था। जिस पर परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करने की बात प्रधान से कही तो बौखलाए दबंग प्रधान ने उसकी मां और परिजनों पर धारदार हथियार से हमला कर मां के हाथों पर गहरे जख्म दे दिए थे।और पीड़ित युवती और उसकी मां परिवार सहित सदर कोतवाली के बाहर एक ऑटो रिक्शा में खून से लथपत मां अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाती रह गई थी। पर उनको न्याय नहीं दिल पाई सदर कोतवाली पुलिस। प्रधान चक्रपाल वर्मा अपने पैसों की ताकत के नशें में चूर होकर
खुलेआम प्रधान अपने घर को चला गया। और सदर कोतवाली पुलिस चुप्प चाप मामले को देख कर अंजान बना रहा। पीड़ित चिल्लाते ही रह गए, और चक्रपाल हस्ते हस्ते अपने घर को चला गया।क्या एक बार फिर न्याय के इस दरबार से पीड़ित युवक को न्याय मिल पाएगा। या दबंग प्रधान चक्रपाल वर्मा व उसका बेटा फिर पुलिस के लिए चुनौती बन कर दिखाई देगा।या आरोपी प्रधान व उसके को हिरासत में लेकर उस पर कड़ी कार्यवाही करेगा।
