रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
सिकंदरपुर,बलिया। अभी मात्र कुछ ही दिन पहले सिकंदरपुर के खरीद गांव में हुए डबल मर्डर का मामला सामने आया था,मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि बदमाशों ने रविवार की रात तकरीबन 9:30 बजे खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में कोचिंग संचालक पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दिया। किसी राहगीर की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी। इसके बाद खेजुरी थानाध्यक्ष समेत पुलिस अधीक्षक ओवमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा समेत मौके पर पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण किया। वही दंपत्ति के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टरमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई राधेश्याम चौरसिया के तहरीर पर अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। घटना के कारण पता नहीं चल सका है। मृतक की पहचान श्याम लाल चौरसिया 50 वर्ष पुत्र स्व. रमाशंकर चौरसिया एवं उनकी पत्नी बासमति चौरसिया 45 वर्ष निवासी मासूमपुर थाना खेजुरी जनपद बलिया के रूप में परिजनों द्वारा की गई।इसमें सर्विलास व स्वाट टीम भी लगाई गई है।
