रिपोर्ट : राहुल पांडेय
बलिया। नगर कोतवाली पुलिस ने अपहरण एवं दुष्कर्म से सम्बन्धित एक वांछित बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकान्त के नेतृत्व में पुलिस को यह सफलता मिली है।
पुलिस के अनुसार 10 नवम्बर 2024 को कोतवाली में पंजीकृत धारा 137 (2)/87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम प्रयास में जुटी थी। प्रयास के क्रम में 09 फरवरी 2025 को उप निरीक्षक बंशराज सिंह मय हमराह विवेचना में मामूर थे। इसी बीच, मुखबिर खास सूचना पर सम्बन्धित बाल अपचारी को बस स्टैण्ड के पास से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। बाल अपचारी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्याही करते हुए न्यायालय के समक्ष भेजा गया।