रिपोर्ट : राहुल पांडेय
झांसी। झांसी में कार सवारों ने राजमिस्त्री का अपहरण करने के बाद हत्या कर शव को बबीना टोल प्लाजा से पहले सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस अपहरण के मुकदमे को हत्या में बदलकर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में लाल रंग की कार तो दिखी, मगर उसका नम्बर नहीं मिल सका। हालांकि पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए हत्यारों का सुराग लगने की बात कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रक्सा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम राजापुर निवासी नन्दकिशोर अहिरवार राजमिस्त्री का 5 फरवरी की शाम उस समय लाल कार से आए 3-4 बदमाशों ने अपहरण कर लिया था, जब वह घर के बाड़े का दरवाजा खोलकर अन्दर अपनी बाइक रख रहा था। पत्नी लक्ष्मी ने अपहरण का आरोप अपने जेठ, उनके लड़के व एक अन्य युवक लगाते हुए कहा था कि जमीन की रंजिश चलते विपक्षियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
