रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। आज जिला कांग्रेस कार्यालय बुनकर कॉलोनी में जिला एवं शहर कांग्रेस जनों ने अप्रवासी भारतीयों के साथ अमरीका सरकार द्वारा किए गए अमानवीय दुर्व्यवहार किए जाने एवं वहीं भाजपा सरकार एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चुप्पी साधे जाने के विरोध में कांग्रेस जनों ने सांकेतिक रूप से हाथों में जंजीर पहनकर विरोध प्रदर्शन किया अगला कार्यक्रम सोमवार 10/2/25 को दिन में 11.30 पर कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा । जिला अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा की आज जिस तरीके से अप्रवासी भारतीयों के साथ अमेरिका सरकार ने दुर्व्यवहार किया है आज तक आजादी के बाद ऐसा नहीं हुआ था वहीं इस मामले पर केंद्र सरकार एवं मोदी जी मौन साधे हैं 56 इंची सीना का ढोल पीटने मोदी जी आज अमेरिका के आगे नतमस्तक हो गए हैं। शहर उपाध्यक्ष रमन पांडेय ने कहा की आज अप्रवासी भारतीयों के दृश्य देखकर गुलामी के दिनों की याद ताजा हो गई कोलंबिया जैसा छोटा देश अमेरिका के सामने तन कर खड़ा हो गया वहीं मोदी जी और भारत सरकार अमेरिका के साथ खड़ा है इस मामले पर जो हर हिन्दुस्तानी के लिए अपमान की बात है। इस अवसर पर ए आई सी सी सदस्य ओमप्रकाश ठाकुर कैलाश चौहान मनोज गिहार रामकरण यादव शलमान जमशेद तौसीफ इलाही मंशा राजभर महेंद्र सोनकर मनोज गिहार सहित अन्य कांग्रेस जन मौजुद थे।
