रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ में भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा आज दोपहर 12 बजे नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में होगी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला और जिला चुनाव अधिकारी राम तेज पांडे उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 63 दावेदारों में से 12 नाम सबसे अधिक चर्चित हैं।
प्रमुख दावेदारों में संगीता द्विवेदी और नूपुर अग्रवाल सहित दो महिला उम्मीदवार शामिल हैं। अन्य प्रमुख दावेदारों में आनंद प्रताप सिंह, संतोष सिंह, प्रवीण कुमार गुप्ता, छोटू प्रसाद, संजय पांडे, अरिजीत सिंह, रामाश्रय मौर्य, विजय राजभर, गणेश सिंह और बजरंगी सिंह हैं। नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र राय ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है। कार्यकर्ता और पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं। उत्तर प्रदेश में पहली बार राजस्थान की तरह मंच से जिलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। यह परंपरा राजस्थान में वसुंधरा राजे सिंधिया के कार्यकाल से प्रचलित है।
