मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ जिसमें फूलों की होली खेली गई जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने एक दूसरे पर फूलों की पंखुड़ियां फेंककर होली मनाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा की होली का त्योहार आपसी प्रेम एवं सदभाव का इस बार होली एवं जुमा की नमाज एक साथ पड़ी वहीं कुछ लोगों ने इसे दूसरे नजरों से देखते हुए नफरत का माहौल भी बनाया लेकिन मऊ सहित पूरे देश की जनता ने गंगा जमुनी तहजीब पेश करते हुए एकता का परिचय दिया । पूर्व विधायक श्री अमरेश चंद्र पांडेय ने कहा कि होली का त्योहार अनेकता में एकता की मिशाल है सारे रंग मिलकर एक रंग बन जाते हैं जो हिंदुस्तान में एकता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के अंत में नथुपुर मधुबन विधानसभा के पूर्व विधायक जगदीश मिश्र पूर्व पी सी सी सदस्य राजकुमार राय जी के पिता जी पूर्व पी सी सी सदस्य वरिष्ठ नेता रामजपित पांडेय जी के भाई एवं पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव मुकेश राजभर जी के पिता जी के निधन के उपरांत दो मिनट का शोक प्रगट कर सभी पुण्य आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर विष्णु प्रकाश कुशवाहा पूर्व चेयरमैन सुश्री राना खातून ओम प्रकाश ठाकुर उमाशंकर सिंह रमन पांडेय पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश सिंह पूजा राय रामचंद राय रामकरण यादवसंपत मौर्य सोहेल नोमानी मनोज गिहार छोटेलाल जी वीरेंद्र कुशवाहा गौरव राय मंशा राजभर महेंद्र गुप्ता सहित अन्य कांग्रेस जन मौजुद थे।
