रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। समाजवादी पार्टी के बलिया सांसद सनातन पांडेय का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमें डर है कि भारत अमेरिका से डरा हुआ है। इसकी दो प्रमुख वजह हैं कच्चा तेल और हथियार।
सांसद ने कहा कि रूस से भारत को सस्ता कच्चा तेल और हथियार मिल रहे हैं। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए चेतावनी दी।
उनके अनुसार जिस तरह रूस ने यूक्रेन पर कब्जा किया, उसी तरह चीन भारत के कई राज्यों पर कब्जा कर सकता है।
सनातन पांडेय ने सांसद निधि को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से मांग की कि सपा के सभी सांसदों की सांसद निधि रोक दी जाए। उनका कहना था कि सांसदों के पास सम्मान से जीने के लिए कुछ नहीं बचा है।
एक निजी विद्यालय के कार्यक्रम में पहुंचे सपा सांसद ने कहा कि कार्यकर्ताओं के चेहरे अब खिले हुए नहीं हैं। लोग अपने गांव और शहर का विकास चाहते हैं, रोजगार चाहते हैं। लेकिन 5 साल में संसद के लिए यह सब करना संभव नहीं है।
