रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के घोसी थाना के पुना पार का रहने वाला अजीत उर्फ़ सिंटू को एसटीएफ ने नगर के बस स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है आरोपी पर पचास हजार का इनाम भी है आरोपी पर एक किशोरी को भगाने वाले को शरण देने का मामला दर्ज था।
50 हजार की इनामी अजीत उर्फ़ सिंटू ने पूछताछ में बताया कि वह पंजाब के लुधियाना में रहता था उसके गांव के अवनीश उर्फ करिया का एक नाबालिक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था 5 मार्च 2023 की रात लगभग 11:00 किशोरी अपने घर से गायब हो गई किशोरी के परिजनों ने बहुत खोजबीन किया लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चला इसी दरमियान किशोरी के परिजनों ने अवनीश के विरुद्ध किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने का मामला दर्ज कराया था प्राप्त जानकारी के अनुसार अवनीश किशोरी को लेकर लुधियाना अजीत के यहां चला गया इसके पास कुछ दिन तक किशोरी को रखा किशोरी को भगाने के मामले में अभियुक्त को अजीत उर्फ़ सिंटू द्वारा अपने यहां शरण देने का मामला दर्ज था।
किशोरी को भगाने में अभियुक्त अवनीश किशोरी को लेकर लुधियाना अजीत के यहां चला गया उसके पास कुछ दिन तक किशोरी को रखा स्थानी पुलिस ने अवनीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया पुलिस ने अजीत के विरुद्ध शरण देने के आरोप में प्राथमिक की पंजीकृत किया था और अजित उर्फ सिंटू को भी अभियुक्त बनाया था।
किशोरी को भगाने वाले को शरण देने के आरोप में अजीत उर्फ़ सिंटू को अभियुक्त बनाया गया था अभियुक्त बने के बाद से ही वह फरार चल रहा था पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में बाद में उसे पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था एक जानकारी के आधार पर एसटीएफ ने सोमवार को स्थानी पुलिस की सहयोग से उसे घर दबोचा।