रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। सिकंदरपुर के पूर्व विधायक संजय यादव ने गुरुवार को सरयू नदी पर बन रहे बांध का निरीक्षण किया। यह बांध सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के खरीद, जिन्दापुर और पुरुषोत्तमपट्टी गांवों में बन रहा है। इस परियोजना की लागत 13 करोड़ रुपए है।
निरीक्षण के समय सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधीक्षण अभियंता और अधिसाक्षी अभियंता भी मौजूद थे। पूर्व विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि काम समय पर पूरा होना चाहिए। साथ ही गुणवत्ता के उच्च मानकों का पालन करना जरूरी है। संजय यादव ने कहा कि सरयू नदी के किनारे के इलाकों में हर साल बाढ़ की समस्या आती है। यह बांध ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। यह क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वे समय-समय पर काम की प्रगति की निगरानी करेंगे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आकाश तिवारी, अनिल पांडे, ओ.पी. यादव, सत्येंद्र राजभर, अखिलेश कुमार, जितेंद्र और कई स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
