मुरली मनोहर पांडेय
खीरी। नकहा खीरी थाना खीरी क्षेत्र के संहिजनी निवासी रमेश भार्गव उम्र 30 वर्ष पुत्र गोवर्धन भार्गव खमरिया क्षेत्र के फत्तेपुर गांव को एक तिलक समारोह में टेंट लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को गया था जहां पर रमेश भार्गव टेंट की पाइप लगा रहा था गांव में निकली हाईवोल्टेज बिजली लाइन से लोहे की पाइप टकरा गई जिससे रमेश भार्गव पूरी तरह से झुलस गया मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में सीएचसी खमरिया में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने रमेश भार्गव को मृत घोषित कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जिसकी सूचना रमेश के परिजनों को मिली खबर सुनते ही घर में चीख पुकार मच गई परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
दो लड़कियों व एक लड़के के सर से उठा पिता का साया
जहां मृतक की पत्नी व पिता का रो-रोकर बुरा हाल है वही मृतक रमेश अपने पीछे दो लड़की व एक लड़के को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया ग्रामीणों के मौजूदगी में मृतक रमेश के सौ का अंतिम संस्कार कर दिया गया है परिजनों ने थाना खमरिया में लिखित तहरीर दे दी है।

