रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर खीरी। बसैगापुर से अग्गर खुर्द सड़क मार्ग का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप मानकों को दरकिनार कर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क को बगैर खुदाई किए उसके ऊपर ही सड़क बनाई जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार बनने के तुरंत बाद सड़क की परत निकल जाएगी सड़क पर पडी़ मिट्टी को भी नहीं हटाया जा रहा है।
झाड़ू से सफाई की जा रही है मिट्टी हटाने के लिए प्रेशर मशीन का प्रयोग नहीं हो रहा प्रयोग।
धूल नहीं हट रही है जिससे तारकोल पूरी तरह से नीचे नहीं चिपकेगा और सड़क जल्दी खराब हो जाएगी। सड़क हाटमिक्स मशीन से न बनाकर मिक्सर मशीन द्वारा बनाई जा रही है। मानक के अनुसार तारकोल व बजरी न डालकर सिर्फ दिखावे के लिए सड़क बनाई जा रही है।
