रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया: योगी सरकार के श्रम एवं रोजगार कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह रविवार को बलिया जनपद के बेल्थरारोड स्थित प्रताप होटल पहुंचे। जहां निखिल सिंह संग मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने मंत्री द्वय का ज़ोरदार स्वागत किया। मण्डल अध्यक्ष दिलीप सिंह के साथ पूर्व विधायक स्व. बबन सिंह के पौत्र निखिल सिंह बिट्टू,ने मंत्री द्वय को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया होटल पर कार्यकर्ताओं के साथ औपचारिक वार्ता के दौरान मंत्री दयाशंकर सिंह ने कार्यकर्ताओं के समस्याओं को भी सुना और उन्हें दूर करने का भरोसा दिया। होटल में जलपान के बाद कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और दयाशंकर सिंह ने कार्यकर्ताओं की समस्या को तुरन्त निपटारन करने का आदेश देते हुवे मंडल अध्यक्ष से कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की समस्याओं से हमें अवगत कराए ताकि कार्यकर्ताओं के समस्या का त्वरित निष्कारण किया जा सके इस मौके पर पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, पूर्व मंत्री छडू राम, भाजपा नेता मुक्तेश्वर सिंह चुन्नू, परमेश सिंह, राजू सिंह, डहरू सिंह, भुआल सिंह, मीरा सिंह, मो. दिलशाद समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहें।

