रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बलिया के बैरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में है। बैरिया में बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपने ही पार्टी के पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसका वीडियो सामने आया है।
बैरिया में नवनिर्वाचित बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के स्वागत समारोह का आयोजन चल रहा था। इस बीच बीजेपी के पूर्व विधायक ने बीजेपी के पूर्व सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त को निशाना बनाया। बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि 2027 के चुनाव में पार्टी निष्ठा पूर्वक पवित्र लोगों को टिकट देती है।
अपशब्द का प्रयोग करते हुए... को नहीं। आप देखें ही है कि बड़ी वाली पगड़ी पहनकर चलता था। और पार्टी का उसका लड़का विरोध करता था। ऐसे दोहरे चरित्र के नेताओं से पार्टी नहीं बचेगी। तो पार्टी का झंडा कोई रोकने वाला नहीं है। बोले - संस्कार विहीन लोग भला नहीं करेंगे।
कैसा चरित्र और कौन है यह के सवाल पर पूर्व विधायक ने कहा कि अरे महाराज वीरेंद्र सिंह मस्त हैं। उसका लड़का उसका परिवार खुलेआम पार्टी का विरोध किया। नीरज जी से पूछिएगा। और वह जो है बड़का पगड़ी बांधकर घूमता है पार्टी का उसका परिवार खुलेआम विरोध करता है। और वो भी कहता है कि हम भाजपा के हैं। ऐसे संस्कार विहीन लोग पार्टी में होंगे तो पार्टी का कहां से भला होने वाला है।
मैं तो गर्व करता हूं अपने कार्यकर्ताओं पर आज के समय में भी गरीब समाज के लोगों ने 75000 वोट देकर के नीरज जी को हमारे सम्मान को बढ़ाया है। खुलेआम यह लोग विरोध किये। बैरिया विधानसभा क्षेत्र में जो हम लोग दो-चार से हारे है केवल विश्वासघात के कारण हारे हैं।
