रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ में एक प्रेम प्रसंग ने गंभीर मोड़ ले लिया। मुंशीपुरा ओवरब्रिज पर एक युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से उसकी जान बच गई। युवती ने बताया कि वह पिछले 7 महीने से एक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी। दोनों निकाह करना चाहते थे। एक दिन पहले वह प्रेमी के साथ वाराणसी भाग गई। वहां युवक के परिवार और युवती की मां ने निकाह के लिए हामी भर दी। मऊ वापस लौटने पर स्थिति बदल गई। युवक के परिवार ने उसे कहीं छिपा दिया। युवती को घर से निकाल दिया गया। निकाह से इनकार और अपमान से टूटकर युवती ने यह कदम उठाया। जिला अस्पताल मऊ के आकस्मिक कक्ष प्रभारी डॉ. प्रदीप यादव के अनुसार युवती के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।
प्राथमिक उपचार जारी है। कुछ जांचों के बाद ही स्थिति की गंभीरता का पता चल सकेगा। फिलहाल उसे निगरानी में रखा गया है। यह घटना समाज में युवाओं के प्रेम संबंधों और परिवारों की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े करती है। मामले की जांच की जा रही है।

