रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
उत्तर प्रदेश मऊ के चिरैयाकोट नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 10 दरियापट्टी मौजा औसतपुर की गाटा संख्या 289 में बिना नक्शा पास कराए मकान का निर्माण किया जा रहा है।
मामले में दो भाइयों के नाम पर 10 एयर जमीन थी। महेंद्र उर्फ डीजल चौरसिया ने 2022 में मंजूषा सिंह को पांच एयर जमीन बेची।
मंजूषा सिंह ने 2024 में मंजू सिंह को 7 एयर जमीन का बैनामा कर दिया। राजस्व अभिलेखों के अनुसार मंजूषा सिंह केवल 5 एयर भूमि का ही बैनामा कर सकती थीं।
फरवरी 2024 से मंजूषा सिंह के मकान का निर्माण कार्य शुरू हुआ। 21 मार्च तक बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से निर्माण जारी रहा।
इस संबंध में एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना को शिकायत की गई। शिकायत के बावजूद मकान के दूसरे मंजिल की छत की ढलाई कर दी गई।
राजस्व निरीक्षक विजय सिंह और लेखपाल अविनाश विजय यादव सहित कई अधिकारियों की टीम बनाई गई। लेकिन शिकायतकर्ता को इसकी सूचना नहीं दी गई। गलत तथ्यों के आधार पर निर्माण कार्य जारी रहा। एसडीएम, राजस्व निरीक्षक और नगर पंचायत के ईओ पर मिलीभगत का आरोप है।
निर्माण की पुष्टि सोशल मीडिया पर शेयर की गई वीडियो से भी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारियों की मिलीभगत से इस तरह के अवैध निर्माण कार्य बढ़ते जा रहे हैं।

