रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। उत्तर प्रदेश बलिया के सोहाव ब्लॉक स्थित नरहीं भरौली गोविंदपुर में महाबीरी पूजा झंडा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। हनुमान गढ़ी गंगा तट और बाबा भोलेश्वर नाथ प्राचीन शिव मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
श्री हनुमान जी की प्रतिमा के साथ निकली यात्रा में घोड़े, बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते चले। शोभायात्रा ने शम्मे माता मंदिर, शिव मंदिर, नाथ जी की कुटिया और संकट मोचन मंदिर का भ्रमण किया। इसके बाद शिव मंदिर धर्मशाला, अमांव मोड़ शिव मंदिर और काली मंदिर होते हुए यात्रा आगे बढ़ी। गोविंदपुर, समय माता मंदिर, कोयला बीर बाबा स्थान और हनुमान मंदिर अखाड़े की परिक्रमा के बाद शोभायात्रा पुनः हनुमान गढ़ी पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में लल्लन केशरी, सियाराम वर्मा, सरोज चौधरी, दीपक यादव, निखिल चंद राय, शिवानंद राय, पारस नाथ यादव, मुटन यादव, दिलीप केशरी, राजू बाबा, शिवजी वर्मा अभिषेक और बड़क चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
