मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। आज जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सोनिया गांधी राहुल सहित अन्य पांच वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के ऊपर नेशनल हेराल्ड के मामले में ई डी द्वारा चार्ज शीट दाखिल करने के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया एवं ईडी एवं केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की गई। इसी क्रम में धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री राजमंगल यादव ने कहा की आज केंद्र की भाजपा सरकार राहुल गांधी जी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई इसलिए आज ईडी सीबीआई का दुरुपयोग करके कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को डराने का प्रयास कर रही है लेकिन आज कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अपने शीर्ष नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ा है और यदि सरकार ईडी सीबीआई का ऐसे ही दुरुपयोग करती रही तो कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन के लिए तैयार रहेगा। शहर अध्यक्ष सलमान जमशेद ने कहा की पूरे देश में कांग्रेस और राहुल गांधी जी के बढ़ते जनाधार एवं संघर्ष घबराकर ईडी सीबीआई द्वारा जेल भेजने की तैयारी कर रही है जिसे कांग्रेस जन बर्दास्त नहीं करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह जी ने कहा की कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर भाजपा सरकार के जुल्म के खिलाफ लड़ना है।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह जी राजकुमार राय खालिद अंसारी माधवेंद्र सिंह रमन पांडेय महेंद्र सोनकर रामचंद्र राय रामकरण यादव विजयशंकर सिंह उदय प्रताप राय प्रमोद सिंह तौसीफ इलाही मुजम्मिल त्रिभुवन भारती शैलेन्द्र सिंह शिवाजी कन्नौजिया मोती राम ओमनारायण शर्मा अनिल जायसवाल मनोज गिहार वीरेंद्र कुशवाहा छोटेलाल जी प्रेमचंद चौहान रफी अतहर अंसारी महेंद्र गुप्ता सोहैल नोमानी सैईदूर रहमान वकील अंसारी हफीजुर्रहमान आफताफ सिद्दीकी सचिदानंद राय मंशा राजभर विनय कुमार गौतम रत्नेश राय हफीजुर्रहमान पहलवान शाहिद फारूकी सुभाष राम अफसर खान नजीर अहमद प्यारेलाल सिंह अजीजुर्रहमान खजांची मीना भारती सरोज पांडेय अमृत मल्ल लक्ष्मण चौहान अशलम अंसारी राहुल मौर्य इरफान अंसारी सुभाष गुप्ता सुभाष चंद्र राजभर कन्हैया गोंड अनस अंसारी अशोक राय सुबेदार राजभर अवनीश यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थिति थे।

