रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मंगलवार सुबह पूर्वाचल एक्सप्रेस पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। जयपुर से पटना जा रहा फॉर्च्यूनर तेल से भरा ट्रक रानीपुर थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
पॉइंट नंबर 289 के पास ट्रक का अगला टायर फट गया। इससे वाहन अनियंत्रित हो गया। ट्रक करीब 50 मीटर तक डिवाइडर की रेलिंग को तोड़ता हुआ चला। फिर बीच डिवाइडर पर पलट गया। हादसे के समय एक्सप्रेसवे पर कोई अन्य वाहन नहीं था। इस वजह से बड़ी दुर्घटना टल गई। ट्रक चालक संजय यादव और उनका सहायक दोनों सुरक्षित हैं। संजय यादव पटना जिले के डोभी थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
सूचना मिलते ही रानीपुर थाना प्रभारी राजीव सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

