रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
रायबरेली। रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में मनरेगा श्रमिकों को पांच महीने से मजदूरी नहीं मिली है। इस वजह से ब्लॉक की 51 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत चल रहे सभी काम रुक गए हैं।
क्षेत्र में वर्तमान में केवल तीन स्थानों पर काम चल रहा है। ग्राम नेवादा में समतलीकरण का काम हो रहा है। आइमा जहनियां में इंटरलॉकिंग का काम जारी है। मनीपुर भटेहरी में पंचायत भवन का निर्माण चल रहा है। इन तीनों स्थानों पर सिर्फ 105 श्रमिक काम कर रहे हैं।
श्रमिक अवधेश, रमेश, श्री पाल, लीलावती, सुशीला, अनीता, विकास और बड़ेलाल ने बताया कि उनकी मजदूरी अभी बकाया है। ब्लॉक क्षेत्र की 54 ग्राम पंचायतों में स्थिति चिंताजनक है। यहां 17,707 परिवारों के 25,427 लोग मनरेगा में पंजीकृत हैं।
बीडीओ कामरान नेमानी ने कहा कि शासन से अभी तक बकाया मजदूरी का पैसा नहीं आया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि बजट मिलते ही श्रमिकों को भुगतान कर दिया जाएगा!

