रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर खीरी। वह संत असंग देव भक्त भवन शिलान्यास समारोह में शामिल हुए
कार्यक्रम में धाम के नए आश्रम भूमि का पूजन किया
संघ प्रमुख दोपहर 12 बजे कबीरधाम आश्रम पहुंचे थे एक घंटे तक वह प्रमुख संतों के साथ संवाद किया
और ग्रीन टी का सेवन किया दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक भोजन किया इसके बाद डेढ़ घंटे का विश्राम किया
सत्संग सम्मेलन में शामिल हुए
शाम 3 बजे भागवत सत्संग सम्मेलन में शामिल हुए। इसके बाद मुख्य मंच पर स्वागत समारोह में भाग लिया 3:10 से 3:30 बजे तक गुरुदेव द्वारा सत्संग हुआ 3:30 बजे से संघ प्रमुख का व्याख्यान शुरू हुआ वह शाम 4:30 बजे कार्यक्रम से विदा हुए
सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी संकल्प शर्मा, एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता और सीओ गवेंद्र पाल गौतम ने कोतवाल के साथ आश्रम का निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर ड्यूटी प्वाइंट की जानकारी दी। आश्रम में तैयारियां जोरों पर हैं। आने वाले मार्गों की मरम्मत की गई है। साथ ही आश्रम को आकर्षक तरीके से सजाया गया है।
