रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। बांसडीह तहसील में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन 27 मार्च से जारी है। अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह के मकान पर अवैध कब्जे के विरोध में वकील कार्य बहिष्कार कर रहे हैं।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि एक परिवार ने संतोष कुमार सिंह के मकान का ताला तोड़कर जबरन कब्जा कर लिया है। इस मामले में प्रशासन की मिलीभगत का भी आरोप लगा है। वकीलों की मांग है कि प्रशासन तत्काल मकान को खाली करवाकर संतोष सिंह को कब्जा दिलाए। धरने के 12वें दिन वकीलों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक मकान से अवैध कब्जा नहीं हटेगा, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस विरोध के कारण वादकारियों को न्याय प्राप्ति में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, मंत्री अभय कुमार सिंह समेत गिरीश मिश्रा, महेश प्रताप सिंह, गजाधर सिंह, शिव प्रताप सिंह और अन्य वकील मौजूद रहे।
