रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। उत्तर प्रदेश बलिया के मवेशी अस्पताल रोड स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर चल रहे भूख हड़ताल में सोमवार रात तनाव की स्थिति बन गई। आरोप है कि जब एक अनशनकारी लघुशंका के लिए गली में गए, तब शराबियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाव में पहुंचे अनशनकारी प्रेरक गुप्ता के साथ भी शराबियों ने पीछे से कॉलर पकड़कर मारपीट की।
इस घटना से नाराज आंदोलनकारियों ने शराब की दुकान पर ताला लगा दिया। सूचना मिलते ही ओक्डेनगंज चौकी प्रभारी बृजेश सिंह और आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आबकारी विभाग ने शराब की दुकान हटाने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा और अनशन समाप्त करने का आग्रह किया। आंदोलनकारी सागर सिंह राहुल ने घोषणा की कि अगली शाम आरती के बाद वे मंदिर को काले कपड़े से ढक देंगे। उन्होंने कहा कि जब तक शराब की दुकान वहां से नहीं हटेगी, मंदिर कपड़े से ढका रहेगा। साथ ही उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है।
