रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर खीरी। शनिवार को शहर से कुलदीप पूर्व तक जाने वाली पदयात्रा में अराजकता ना फैले, इस लिए शुक्रवार की शाम एस पी संकल्प शर्मा ने मौके पर मुआयना करते हुए_ _अधीनस्थो को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए थे, इसके अलावा हर बिंदु पर पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की थी।
एसपी संकल्प शर्मा ने ड्यूटी पर लापरवाही न करने के निर्देश दिए थे, इसके बावजूद नौ पुलिसकर्मी चेकिंग के दौरान अनुपस्थित पाए गए। एसपी ने इसे गंभीरता से लिया।
_एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि हनुमान पद यात्रा में लगे पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सुबह 3:00 बजे अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचना था_ , __आदेश के बाद ज्यादातर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर पहुंचे गए, इधर पुलिस की मुस्तैदी को लेकर एसपी संकल्प शर्मा ने करीब 5:30 बजे पुलिस कर्मियों की ड्यूटी चेक करवाई।_
_चेकिंग के दौरान इंस्पेक्टर पड़वा पुष्प राज कुशवाहा, ढखेरवा चौकी इंचार्ज संदीप यादव, मोहम्मदी थाने के दरोगा रामचंद्र सिंह, महिला दरोगा_ अंजना जायसवाल, कांस्टेबल शशि कपूर, अनूप_ ,_ _प्रत्युष यादव ,संध्या सिंह ,कौशल्या प्रताप और राजेंद्र गंगवार अपने ड्यूटी स्थान पर नहीं मिले ड्यूटी में लापरवाही बढ़ाने को लेकर एसपी ने नाराजगी जताई इस पर सभी के खिलाफ कोतवाली सदर में रपट दर्ज कराई एसपी ने कहा कि जल्द कार्रवाई की जाएगी।
