रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर खीरी के महेशपुर वन रेंज में एक किस पर बाघ ने हमला कर दिया। मुंडा जवाहर गांव के पास खेत में जुटा कर रहे थे 55 वर्षीय मुन्नालाल को बाघ ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना शनिवार दोपहर 1:00 की है। मुन्नालाल बल से खेत में जोत रहे थे। गन्ने के खेत में छिपा बाग अचानक उन पर झपट पड़ा। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को और _एंबुलेंस को_ दी गई। लेकिन आधे घंटे तक ना तो एंबुलेंस आई और ना ही वन विभाग का कोई कर्मचारी पहुंचा। घायल किस को देर से पहुंची एंबुलेंस से सीएससी गोला ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों_ _का कहना है कि यह बैग पिछले 1 साल से क्षेत्र में लोगों पर हमला कर रहा है। वन विभाग के कर्मचारी सिर्फ सतर्क रहने की सलाह देकर चले जाते हैं। वे स्पष्ट कह देते हैं कि वह इस समस्या का कोई समाधान नहीं कर सकते।आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
आक्रोशित ग्रामीणों ने गोला सिकंदराबाद मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची थाना हैदराबाद पुलिस ने ग्रामीणों पर दबाव बनाने के लिए कुछ ग्रामीणों को पड़कर पुलिस की गाड़ी में बिठा लिया। जिससे ग्रामीण और उग्र हो गए और पुलिस से तीखी नोंकझोंक हुई। दूसरी और वन विभाग की टीम विवो के पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि क्या अनाज उत्पन्न करने वाला किसान इस प्रकार बाघ और तेंदुए का निवाला बनता रहेगा। सरकार की आंख में धूल झोंक कर वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने का नाटक करती रही। हाथियों को बुलवाया गया और लाखों रुपए बाघ को पकड़ने में खर्च किए लेकिन, बाघ आज 7 माह बाद भी नहीं पकड़ सकी। वन विभाग सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है।
