रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। रामनवमी के शुभ पावन अवसर पर सर्राफा सेवा समिति की मऊ जनपद में केडिया भवन हनुमान मंदिर प्रांगण में कार्यालय का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विनोद कुमार वर्मा इंडिपेंडेंट डायरेक्टर भारतीय जीवन बीमा निगम भारत सरकार द्वारा संपन्न हुआ श्री विनोद कुमार वर्मा जी ने उद्घाटन उपरांत अपने भाषण में एकता में बल देने व सद्बुद्धि सद्भावना संघ समाज की सेवा व नेतृत्व करते हुए सर्वे भवन्तु सुखिनः का नारा दिया जिला अध्यक्ष मनीष सर्राफा ने कहा कि संगठन का कार्यालय खुल जाने से संगठन को और मजबूती प्रदान होगी सभी सदस्य एक छत के नीचे बैठकर अपने सुख दुख और व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं पर खुले मन से चर्चा कर सकेंगे अपने कौशल क्षमता को सभी स्वर्ण कारोबारी से साझा करते हुए सुरक्षा के नवीन उपाय व उपकरणों के बारे में विशेष महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया जिला महामंत्री श्री कर्ण वर्मा ने कहा कि सर्राफा व्यवसाय अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के प्रति सचेत रहें क्योंकि फिलहाल कुछ दिनों से सर्राफा की दुकाने चोरी के निशाने पर नजर आ रहे हैं सर्राफा सेवा समिति के जिला अध्यक्ष मनीष शराफ़ ने जिला कार्यालय उद्घाटन समारोह के दौरान व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इधर सर्राफा व्यवसाययों की प्रतिष्ठानों पर काफी घटनाएं हो रही हैं जिसका पर्दाफाश आवश्यक है पुलिस प्रशासन से निवेदन है कि तत्काल घटना का पर्दाफाश किया जाए सर्राफा व्यवसाय अन्यथा धरना प्रदर्शन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे इस अवसर पर निखिल वर्मा नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा महामंत्री करण शांडिल्य मनोज वर्मा दुर्गेश वर्मा बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष रतनपुरा योगेश वर्मा कृष्ण स्वरूप वर्मा संजय वर्मा अरूण कुमार वर्मा हरिओम वर्मा महेंद्र वर्मा नीरज वर्मा सुजीत वर्मा अनिल वर्मा सहित काफी बड़ी संख्या में सर्राफा व्यवसाय उपस्थित रहे।
