रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
चित्रकूट। चित्रकूट के बरगढ़ स्टेशन के पास गोदान एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना मऊ के मंडौर निवासी 35 वर्षीय राजेश मौर्य के रूप में हुई है। राजेश मुंबई में मजदूरी करता था। उसके छोटे भाई लल्लू की पत्नी आरती की मौत की खबर मिलने पर वह मुंबई से घर आ रहा था। महरजा गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे वह मोबाइल फोन पर बात करते हुए चल रहा था। इसी दौरान वह गोदान एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। घटना के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

