रिपोर्ट: बीके सिंह
खीरी। पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 252/25 धारा 305(a) BNS से सम्बन्धित अभियुक्त शैलेन्द्र कुमार गौतम पुत्र स्व० बाबूराम नि0 ग्राम बहादुरनगर थाना भीरा जनपद खीरी को आज दिनांक 18.04.2025 को मुखबिर की सूचना पर गश्त के दौरान गोमती पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से थाना मोहम्मदी क्षेत्रान्तर्गत अमीरनगर कस्बे में मोबाइल की दुकान में चोरी किये गये 17 अदद मोबाइल फोन मय रैपर अलग अलग कम्पनी व एक एक्स क्लोर म्यूजिक मय रैपर व 2 डमी मोबाइल फोन बरामद कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
शैलेन्द्र कुमार गौतम पुत्र स्व० बाबूराम नि0 ग्राम बहादुरनगर थाना भीरा जनपद खीरी
*बरामदगीः-*
17 अदद मोबाइल फोन मय रैपर अलग अलग कम्पनी व एक एक्स क्लोर म्यूजिक मय रैपर व 2 डमी मोबाइल फोन
*पंजीकृत अभियोगः-*
मु0अ0सं0-252/2025 अन्तर्गत धारा 305(a)/317(2) BNS थाना मोहम्मदी खीरी
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 243/2019 धारा 380/411/457 थाना गोला खीरी
2. मु0अ0सं0 606/2019 धारा 3/25 आयुध अधि०, थाना गोला खीरी
3. मु0अ0सं0 397/2020 धारा 3/25 आयुध अधि० थाना गोला खीरी
4. मु0अ0सं0 139/2017 धारा 147/148/323/324/504/506 भादवि थाना भीरा खीरी
5.मु0अ0सं0 131/2018 धारा 380/411 भादवि थाना पलिया खीरी
6. मु0अ0सं0 97/2021 धारा 3/25 आयुध अधि० थाना तिकुनिया खीरी
7.मु0अ0सं0 252/25 धारा 305 (a) BNS थाना मोहम्मदी खीरी
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -*
1. उ0नि0 शिव कुमार सिंह
2. का0 अनूप कुमार
3. का0 अमरीश कुमार शुक्ला
4. का0 प्रत्यूश कुमार यादव

