रिपोर्ट : बीके सिंह
खीरी। पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक-18.04.25 को थाना फरधान पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 82/2025 धारा 115(2)/109(1)/3(5) बीएनएस में वांछित अभियुक्त विशाल शर्मा पुत्र सुधीर कुमार उर्फ मनोज कुमार को तुरन्तनाथ मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वांछित अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
विशाल शर्मा पुत्र सुधीर कुमार उर्फ मनोज कुमार निवासी ग्राम छतौनिया थाना हैदराबाद जनपद खीरी
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. व0उ0नि0 कृष्ण कुमार यादव थाना फरधान जनपद खीरी
2. उ0नि0 देवेन्द्र राम थाना फरधान जनपद खीरी
3. हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना फरधान जनपद खीरी
4. हे0का0 भूपेन्द्र मौर्य थाना फरधान जनपद खीरी

