रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। बलिया में भाजपा नेता और चीनी मिल के चेयरमैन बब्बन सिंह रघुवंशी का एक डांसर के साथ अश्लील वीडियो सामने आया। इस वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने इस घटना के बाद बब्बन सिंह रघुवंशी को पार्टी से आजीवन के लिए निष्कासित कर दिया है।
निष्कासन पर प्रतिक्रिया देते हुए रघुवंशी ने कहा कि वे इस फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि वे शुरू से भाजपा में रहे हैं और मरने तक पार्टी के साथ रहेंगे। इससे पहले रघुवंशी ने जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक और भाजपा जिलाध्यक्ष को पत्र लिखकर मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।