रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। उत्तर प्रदेश बलिया के व्यापारी नेता अरुण कुमार गुप्ता गुरुवार की देर शाम बनारस हॉस्पिटल से घर लौट आए हैं। गोलीकांड में घायल हुए व्यापारी नेता के शरीर से अभी तक गोली नहीं निकाली गई है। चिकित्सकों ने उन्हें एक सप्ताह बाद बुलाया है।
राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने व्यापारी नेता के घर जाकर उनका हाल जाना। उन्होंने घटना की विस्तृत जानकारी भी ली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने सांसद से घटना का जल्द पर्दाफाश करने की मांग की।
सांसद ने मौके पर ही उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार से फोन पर बात की। डीजीपी ने आश्वासन दिया कि घटना पर नजर है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा, बलिया कोतवाल योगेंद्र सिंह, ओकडेनागंज पुलिस चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह समेत राहुल गुप्ता, आकाश पटेल, दिनेश तुरैहा और सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
