रिपोर्ट-रामदुलारी पटेल
बाराबंकी। जनपद बाराबंकी में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से 08 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी स्थित सभागार में विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा सेवानिवृत्त हुए उ0नि0 ना0पु0 राजीव कुमार मिश्र, उ0नि0 ना0पु0 प्रमोद कुमार सिंह, उ0नि0 ना0पु0 अजय कुमार राय, उ0नि0 ना0पु0 रामऔतार, उ0नि0 ना0पु0 संजय कुमार सिंह, प्रधान परिचालक(रेडियो) अनुपम श्रीवास्तव, कर्मशाला कर्मचारी(रेडियो) राजकुमार सिंह व उ0नि0 ना0पु0 राजा राम को फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर ससम्मान विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सभी सेवानिवृत्त कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासित सेवा काल की सराहना हुई।
उक्त विदाई कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) रितेश कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।










