रिपोर्ट : रंजना तिवारी
देवरिया। नगर पंचायत पथरदेवा के वार्ड नंबर एक, अंबेडकर नगर सिधावे में नवीन छठ घाट निर्माण एवं सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास नगर पंचायत चेयरमैन क्रांति सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। 39.95 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह छठ घाट पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक और आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।
चेयरमैन क्रांति सिंह ने कहा कि छठ घाट आस्था और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। उन्होंने बताया कि जनता के आशीर्वाद और सरकार की मंशा के अनुरूप नगर पंचायत में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं।
इस अवसर पर सुशील पांडेय, अजय सिंह, उमेश मणि, अफजल अंसारी, पंकज गुप्ता, अवनीश मणि त्रिपाठी, प्रमोद भारती, उमेश गुप्ता, बृजेश शुक्ला, फूलचंद प्रसाद, मनीष गुप्ता, दुर्गेश, लक्षण, मदन पासवान सहित कई वार्डवासी उपस्थित रहे।
यह छठ घाट न केवल स्थानीय लोगों के लिए आस्था का केंद्र होगा, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देकर क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।