रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के तेन्दुआ गांव में एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना 5 जून की रात की है। किशोरी नल पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंचा। उसने किशोरी को अकेला पाकर जबरन पकड़ लिया।
किशोरी ने शोर मचाया तो उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। आरोपी युवक ने परिजनों के साथ गाली-गलौज की। उनके साथ मारपीट भी की। इस दौरान किशोरी के चेहरे पर चोटें आईं। आरोपी ने परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। फिर वह मौके से फरार हो गया।
पीड़िता के पिता ने थाना सिकन्दरपुर में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
