अधिक कर देने वाले व्यापारियों को किया जायगा सम्मानित
रिपोर्ट : रामदुलारी पटेल
बाराबंकी। दानवीर भामाशाह की जयंती व्यापारी कल्याण दिवस के उपलक्ष्य में कल 28.06.2025 दिन शनिवार को जिला ग्राम्य विकास अभिकरण सभागार, बाराबंकी में सायं 04 बजे से कार्यक्रम आयोजित जायगा।
कार्यक्रम में जनपद के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सहभाग किया जाना है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सतीश चंद्र शर्मा, राज्यमंत्री, उ०प्र० शासन एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का आगमन प्रस्तावित है। कार्यक्रम में अधिक कर देने वाले व्यापारियों का सम्मान करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भी प्रदान किया जाना है।
