रिपोर्ट : रंजना तिवारी
देवरिया : गांधी सभागार, विकास भवन, देवरिया में दानवीर भामाशाह की जयंती व्यापारी दिवस के रूप में भव्य आयोजन के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिले के प्रमुख व्यापारी, गणमान्य व्यक्ति और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद शशांक मणि, विशिष्ट अतिथि रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया और अध्यक्षता पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल ने की। आयोजन का संयोजन राज्य कर विभाग, देवरिया ने किया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में सांसद शशांक मणि ने उद्घोषक और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. पंकज शुक्ल को उनके उत्कृष्ट संचालन के लिए प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, पुष्प गुच्छ और बैज प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ. पंकज शुक्ल ने अपनी ओजस्वी वाणी और काव्यात्मक अभिव्यक्ति से कार्यक्रम को जीवंत बनाया, जिसने सभी का दिल जीत लिया। संचालन का दायित्व जिला वाणिज्य व कर अधिकारी विवेक मिश्रा ने डॉ. शुक्ल को सौंपा था।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सेवा, सुरक्षा और सुशासन के साथ ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत को संजोने के उद्देश्य से दानवीर भामाशाह जैसे युग पुरुष की शौर्य, पराक्रम और दानवीरता को सम्मानित करते हुए व्यापारी वर्ग को व्यवसाय के विविध क्षेत्रों में अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए गए, जिनमें व्यापारियों और आमजन ने रुचि दिखाई।
डॉ. पंकज शुक्ल, जो मूल रूप से देवरिया जिले के बरहज तहसील के पुरैना शुक्ल, करायल शुक्ल गांव के निवासी हैं, वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय लबकनी गंगा, विकास खंड-बरहज में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। वह एक लब्धप्रतिष्ठित रचनाकार और वरिष्ठ संपादक के रूप में भी जाने जाते हैं। उनकी सैकड़ों रचनाएँ देश-विदेश की पत्र-पत्रिकाओं में नियमित प्रकाशित होती हैं, और उन्हें विभिन्न साहित्यिक व शैक्षिक मंचों से सम्मानित किया जा चुका है।
इस उपलब्धि पर डॉ. शुक्ल को जिला कर अधिकारी विवेक मिश्रा, जिला मत्स्य अधिकारी विजय मिश्रा, ईओ संजय मिश्रा, बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव, डीपीआरओ रतन कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदिश मिश्रा, डीसी मनरेगा आलोक पाण्डेय, डीसी उद्योग सतीश कुमार, क्षेत्राधिकारी अनुपम मौर्य, प्रोफेसर ओम प्रकाश शुक्ल, बीईओ बरहज राजकिशोर सिंह, बीईओ पथरदेवा गोपाल मिश्रा, बीईओ गौरीबाजार विनयशील मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम शुक्ल, डायट मेन्टर अनिल तिवारी, एसआरजी शीला चतुर्वेदी, उमाशंकर द्विवेदी, बालेन्दु मिश्रा, वरिष्ठ कवयित्री डिंपल तिवारी, माण्डवी सिंह, उपजिलाधिकारी अवधेश निगम, कादम्बरी शुक्ल, विपिन दुबे, डिंपल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई दी।
यह आयोजन न केवल दानवीर भामाशाह की स्मृति को जीवंत करने में सफल रहा, बल्कि व्यापारी समुदाय के योगदान को भी रेखांकित किया।
