रिपोर्ट : बीके सिंह
चंद पूरा ग्राम पंचायत, ब्लॉक रमियाबेहड़ में 2.31 करोड़ रुपये की जल योजना अधर में लटकी है। ओवरहेड टैंक के लिए बनाए गए 4-4 फीट के पिलर अधूरे छोड़ दिए गए हैं और सरियों में जंग लगना शुरू हो गया है।
महीनों से काम ठप पड़ा है और ग्रामीणों को अब तक शुद्ध पेयजल नहीं मिल सका। खर्च का हिसाब तो है, लेकिन जमीन पर काम नहीं।
अधिकारियों व ठेकेदार की लापरवाही से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी है। जल जीवन मिशन की साख पर सवाल खड़े हो गए हैं, लेकिन जिम्मेदार जवाब देने से बच रहे हैं।
