मिल संचालक को साफ सफाई के अलावा अन्य बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश
रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह द्वारा सिद्धि विनायक आयल मिल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिल संचालक धीरज सिंह ने बताया कि खाद्य पदार्थ का भंडारण उपयुक्त तापमान, वायु संरक्षण एवं पृथक्करण अनिवार्य रूप से किया जाता है। मिल द्वारा वेस्ट डिस्पोजल नियमानुसार किया जाता है।
अपर जिलाधिकारी ने मिल संचालक को निर्देश दिए की खाद्य पदार्थ में ग्लास, धातु की कतरन, स्टेपलर पिन, धागे, बाल, नाखून, कीड़े आदि मिल जाने से खाद्य को भौतिक खतरा उत्पन्न होता है। जैविक जोखिम में जीवाणु, यीस्ट मोल्ड आदि सम्मिलित हैं। इन कारकों से खाद्य पदार्थ के संक्रमित हो जाने या टॉक्सिक हो जाने का खतरा पैदा हो जाता है। अपर जिलाधिकारी ने मिल संचालक को साफ सफाई के अलावा अन्य बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके अलावा
अपर जिलाधिकारी ने आयल मिल के लाइसेंस का भी मिलान किया गया जो सही पाया गया।
